संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव 

जैतों, 09 मई - (गुरचरण सिंह गाबड़िया) - जैतों-कोटकपूरा रेलवे लाईन पर स्थित जैतों राजबाहे में से एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। रेलवे पुलिस चौंकी  के इंचार्ज जगरूप सिंह और हवलदार हरजीत सिंह ने बताया कि महिला की आयु 32 -33 वर्ष  के करीब है और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखा गया है।