सुल्तानपुर लोधी पहुंचे कैप्टन, तैयारियों का लिया जायज़ा

सुल्तानपुर लोधी, 10 मई - (थिंद) - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह आज सुल्तानपुर लोधी पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व संबंधी चल रही तैयारियों के बारे आधिकारियों के साथ बातचीत की। सुल्तानपुर पहुंचने पर हल्का विधायक नवतेज सिंह चीमा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।