माता अमृता देवी शहीदी स्मारक के निर्माण कार्यो की जांच के आदेश

अबोहर/सीतो गुन्नों, 11 मई (सुखजिन्द्र सिंह ढिल्लों/जसमेल सिंह ढिल्लों): पंजाब के वन और जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने क्षेत्र बल्लुआना गांव धोरा महिराजपुरा में अकाली-भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई माता अमृता देवी शहीदी समार्क के निर्माण कार्यों की जांच करवाने के आदेश दिए हैं। वह आज इस समार्क के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने इस समार्क के अब तक के हुए निर्माण कार्यों को तस्सलीबख्श न होने पर तुरन्त अधिकारियों को इस की जांच करके कानून अनुसार सख्त कारवाई के निर्देश दिए। उन्होंनें कहा कि यहां तो कुछ नहीं हुआ है। स. साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि इस समार्क के लिए 3.15 करोड़ का प्रोजैक्ट प्रवान हुआ था और अब तक 2.19 करोड़ रूपये खर्च हुए है लेकिन मौके पर देखने पर निर्माण कार्यों की जांच की जरूरत होने पर उन्होंने जांच के आदेश दिए है। इस अवसर पर उन्हाेंने एस.डी.एम. अबोहर को हिदायत दी है कि माता अमृता देवी की बनी प्रतिभा को चार दीवारी में से बाहर निकालकर ओपन करवाया जाये तांकि लोग उस के दर्शन कर सके। कैबनिट मंत्री स. धर्मसोत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस समार्क का निर्माण पूरा करवा कर पंजाब सरकार वातावरण और जंगली जीवों की संभाल के लिए बिश्नोई भाईचारे द्वारा दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मसोत ने कहा कि दुनिया भर में अगर किसी ने वृक्षों और जीवों की कदर करनी है और इसके महत्व बाबत जानकारी हासिल करनी है तो बिश्नोई समाज से आकर मिल सकते हैं। इस अवसर पर कैबनिट मंत्री ने बातचीत करते हुए कहा कि बिश्नोई समाज की वृक्षों की सुरक्षा प्रति माता अमृता देवी सहित अन्य 363 पुरूष, महिलाएं और बच्चों द्वारा दी गई शहीदी की मिसाल दुनिया भर में अन्य कही नहीं मिलती। उन्होंनें कहा कि वन विभाग द्वारा प्रदेश में पिछले वर्ष 2 करोड़ पौधे लगाने का उद्देश्य के मुकाबले इस बार 8 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री स. धर्मसोत ने कहा कि सरकार द्वारा पंजाब में चंदन की खेती शुरू की जा रही है। इस तहत पंजाब के किसानों को 2 लाख पौधे भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंनें कहा कि यह खेती किसानों के लिए  बहुत ही लाभदायक साबित होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने समार्क में जंडी का पौधा भी लगाया गया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया और उनको माता अमृता देवी यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान वनपाल पंजाब जतिन्द्र शर्मा, वनपाल फिरोजपुर सर्कल संजय बांसल, एस.पी. अबोहर स. अमरजीत सिंह मुटवानी, एस.डी.एम. अबोहर मैडम पूनम सिंह, जगदीप गोलडी कम्बोज सचिव आल इंडिया यूथ कांग्रेस, जिला वन अधिकारी स. बलजीत सिंह बराड़, वन रेंज अफसर मलकीत सिंह और बलविन्द्र सिंह, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा पंजाब के प्रधान आर.डी. बिश्नोई व अन्य मौजूद थे।