अर्जुन कपूर ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में नज़र आएंगे 

मुंबई, 11 मई (एजैंसी): अर्जुन कपूर को निर्देशक राजकुमार गुप्ता की आगामी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में बतौर मुख्य कलाकार चुना गया है। अभिनेता का कहना है कि अनसुनी कहानी देश के लोगों के प्रेरित करेगी। अर्जुन ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी और राजकुमार गुप्ता के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर में समाचार पत्र का फ्रेम था, जिसमें लिखा था, ‘‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज और राजकुमार गुप्ता ने ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के लिए हाथ मिलाया है। अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाएंगे। बिना गोली चलाए भारत के सबसे वांछित शख्स को कब्जे में लेने से प्रेरित।’’ अभिनेता इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक अनकही कहानी का हिस्सा बनने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो भारत को प्रेरित करेगा। ‘इंडियाज मोस्ट वांडेट’...उन सभी अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’ फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगी।