कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 222 सीटों पर मतदान शुरू

बेंगलुरु, 12 मई - कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ दिख रही है। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष, करीब 2.44 करोड़ महिलाएं और 4,552 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।