नेपाल दौरे के दूसरे दिन मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

काठमांडू,12 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम आज सबसे पहले मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा कर भगवान विष्णु और शिव का आशीर्वाद लेंगे। मुक्तिनाथ मंदिर के बाद पीएम मोदी का काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पहुंचने का कार्यक्रम है। मुक्तिनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।