अमित शाह आज करेंगे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक

नई दिल्ली,14 मई - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह अगले लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। भाजपा के सभी आनुषंगिक संगठनों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन से ठीक पहले यह बैठक हो रही है। 17 मई को होने वाले इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वे अपनी सरकार के आखिरी साल में कार्यकर्ताओं को रोडमैप के बारे में बता सकते हैं।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद आने वाली राजनीतिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाया था। इसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक चुनाव होना है, जहां भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती होगी।