अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा - रमन सिंह

बेंगलुरु, 15 मई - छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कर्नाटक में बीजेपी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि बीजेपी के लिए ये ऐतिहासिक जीत है। अब देश में कांग्रेस खोजो अभियान चलेगा, कहाँ रहेगी पता नहीं।" बता दें कि शुरुआती रुझान में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कुल 113 विधानसभा सीटें चाहिए।