प्रियंका चोपड़ा फिर बनाएंगे मराठी फिल्म

मुंबई 16 मई (वार्ता) : बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा चौथी मराठी फिल्म बनाने जा रही है। प्रियंका पहले तीन मराठी फिल्मों (वेंटिलेटर,‘काय रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड) का निर्माण कर चुकी हैं।  उनकी फिल्म वेंटिलेटर को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चौथी मराठी फिल्म का ऐलान किया है, इसका नाम‘पाणी’है और टॉपिकल मुद्दे पर बनने जा रही ये फिल्म वास्तविक कहानी पर आधारित है। प्रियंका ने कहा , ॑मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था जिससे इसके बैनर तले अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा को मंच दिया जा सके। फिल्म‘पाणी’खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।