कर्नाटक : येदियुरप्पा सुबह 9 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु,17 मई - कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्ता पर काबिज होने की जंग लगभग खत्म हो चुकी है। भाजपा एक कदम आगे निकल चुकी है और येदियुरप्पा सुबह 9 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने के न्योता देने के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने देर रात सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। हालांकि गुरुवार दोपहर दो बजे तक विधायकों की लिस्ट जरूर मांगी है। अगली सुनवाई शुक्रवार सुबह होगी। कांग्रेस और जेडीएस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके शपथ ग्रहण को रुकवाने की मांग की थी। 
बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल से 15 दिन का समय मिला है। येदियुरप्पा अभी अकेले ही शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल के सदस्य बाद में शपथ लेंगे।