भाजपा जीत का जश्न और देश लोकतंत्र की हार का शोक मना रहा - राहुल गांधी 

नई दिल्ली, 17 मई - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में सरकार बना रही भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनाने पर अड़ी है। यह संविधान के साथ मजाक है। आज जब भाजपा अपनी 'पवित्र' जीत का जश्न मना रही है, तब दूसरी तरफ भारत लोकतंत्र की हार पर शोक मनाएगा। आपको बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने के राज्यपाल के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की अर्जी ख़ारिज कर दी है और येदियुरप्पा ने तय समय पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है।