दरिया ब्यास में मिला जहरीला रसायन, जीव जंतु मरने शुरू

गोइंदवाल साहिब, 17 मई - (वरिन्दर सिंह रंधावा) - दरिया ब्यास में जहरीला रसायन मिलने के कारण समूचे दरिया का पानी लाल रंग का हो गया है। जिस कारण पानी में रह रहे जीव बड़े स्तर पर मरने शुरू हो गए हैं। गोइंदवाल साहिब के नज़दीक बहते दरिया के किनारे आस-पास के लोग बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर मछलियां पकड़ रहे हैं। अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। कुछ जागरूक लोगों का कहना है कि जहरीले रसायन वाले पानी की मछलियों को खाने वाले लोगों के स्वास्थ्य को नुक्सान हो सकता है। ख़बर लिखे जाने तक लोग दरिया से मछलियों पकड़ते नज़र आ रहे हैं।