जालन्धर का गुरचरण सिंह जौहल अमरीका  की जूनियर हाकी टीम में शामिल 

फतेहगढ़ साहिब, 17 मई (अरुण आहूजा) : पंजाब के जालन्धर ज़िले से संबंधित पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब दरबारा सिंह के गांव जंडियाला के निवासी शमशेर सिंह के पुत्र गुरचरन सिंह जौहल (14) को अमरीका देश की हाकी जूनियर टीम में चुना गया है। आज जहां ज़िला परिषद् चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा के सरहिन्द स्थित ग्रह में पत्रकारों को जानकारी देते हुए गुरचरन सिंह जौहल के नाना दर्शन सिंह मावी व नानी राजिन्द्र कौर निवासी गांव झामपुर (फतेहगढ़ साहिब) ने बताया कि गुरचरन सिंह का पिता भी हाकी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है और उसकी प्रेरणा से ही उसका दोहता आज इस अहम मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज गुरचरन सिंह जौहल ने अमरीका जैसे अति विकसित देश की कौमी स्तर की जूनियर हाकी टीम में शामिल होकर सारे पंजाबियों का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस मौके पर बातचीत करते हुए चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने कहा कि भारत देश का किसी समय हाकी खेल को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम था।