अदालत के फ़ैसले ने संविधान की नैतिकता और लोकतंत्र को बरकरार रखा है - कांग्रेस 

नई दिल्ली, 18 मई - कांग्रेस के अश्वनी कुमार ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाए गए बहुमत परीक्षण के फ़ैसले के बाद कहा कि अदालत के फ़ैसले ने संविधान की नैतिकता और लोकतंत्र को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट प्रति लोगों का विश्वास एक बार फिर सही साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले का सत्कार करना चाहिए। इसके साथ ही अश्वनी ने यह भी कहा कि यह उस पार्टी के लिए धक्का है, जो सत्ता को हथियाना चाहती है।