कांग्रेस को बड़ा झटका 

लोहियां ख़ास, 18 मई - (गुरपाल सिंह शताबगढ़) - कांग्रेस पार्टी को हलका शाहकोट में उस समय बड़ा झटका लगा जब हरचरण सिंह बराड़ की सरकार में गृहमंत्री ब्रिज भूपिंदर सिंह लाली कंग ने अपने आवास में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल में शामिल होने का ऐलान कर दिया। जिससे अब शाहकोट के उपचुनाव में अकाली उम्मीदवार जत्थेदार नायब सिंह कोहाड़ को बड़ा समर्थन मिलने की आस की जा रही है। इस मौके पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा सहित अन्य नेता मौजूद थे।