कर्नाटक में राज्यपाल ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं : कैप्टन

चंडीगढ़, 18 मई (हरकवलजीत सिंह): कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कम संख्या में रह गई भाजपा की जैसे सरकार बनाई गई उसका विरोध करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब के मंत्रियों व कांग्रे्रस विधायकों ने आज सायं पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर को राजभवन में मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पंजाब राजभवन के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं और भाजपा सरकार बनाने की कोशिश में वह लोकतांत्रिक ज़िम्मेवारियां भी भूल गए। इस अवसर पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा देश को कांग्रेस मुक्त करने के नारों की आड़ में अब देश में विधान मुक्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गोवा व मणिपुर में ंसरकारें बनाने के लिए मापदंड अलग हैं और कर्नाटक के लिए अलग। मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंडीगढ़ में मौजूद मंत्री व पार्टी विधायक भी राज्यपाल के पास गए, जिनमें मुख्य तौर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह, राणा गुरमीत सिंह सोढी, वजिंदर सिंगला, ओ.पी. सोनी सहित पार्टी के कई विधायक भी मौजूद थे।