कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या 

मानसा, 20 मई - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मानसा ज़िले के गांव माखा चेहलां में कर्ज से परेशान एक किसान ने ज़हरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 37 वर्षीय सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ एकड़ के मालिक सुखबीर सिंह पर बैंकों और आढतियों आदि का चार लाख से ज्यादा का कर्ज़ था। मृतक अपने पीछे पत्नी के इलावा, बेटा-बेटी और बुज़ुर्ग मां-बाप को छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने धारा-174 के अधीन कार्यवाही की है।