हैरी व मेगन की रिसैप्शन में पहुंची प्रियंका

लंदन, 20 मई (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां): प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने प्रिंस हैरी व मेगन मार्कल के विंडसर कासल में हुए विवाह के बाद सायं को दी गई पार्टी में उन 200 विशेष मेहमानों में शामिल थीं, जिन्हें शाही परिवार व मेघन मार्कल द्वारा निजी निमंत्रण दिया गया था। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा पर मेला लूटने वाली बात पूरी तरह उचित बैठती है। पार्टी में शामिल होने मौके प्रियंका चोपड़ा ने बिल्कुल नए, पश्चिमी व भारतीय रूप वाली संयुक्त वेशभूषा को चुना, उनकी खूबसूरती मेहमानों में आकर्षण का केन्द्र रही। ब्रिटेन के शाही विवाह समारोह को 190 करोड़ लोगों ने देखा : (भाषा) : विंडसर कैसल के ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के शाही शादी समारोह को दुनिया भर के लगभग 190 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। चैपल में कल ब्रिटेन की महारानी समेत 600 अतिथियों की उपस्थिति में 33 वर्षीय प्रिंस हैरी और 36 वर्षीय मेगन विवाह बंधन में बंध गए।  जानकारी के मुताबिक  मेगन और प्रिंस हैरी कैंटबरी के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी के सामने परिणय सूत्र में बंध गए और साथ निभाने का वचन लिया। दुनिया भर के करीब 190 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर इस शादी समारोह को देखा।  जब ससेक्स के नये ड्यूक और डचेस खुली बग्घी एस्कॉट लैंडो में सवार होकर बाहर निकले , तो लगभग एक लाख लोग उन्हें देखने के लिए घर से बाहर निकले। शादी समारोह के समापन के बाद राजघराने ने किया विंडसर में आने वाले हरेक व्यक्ति और पूरे ब्रिटेन, राष्ट्रमंडल और दुनिया भर के लोगों को आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। एक बार फिर नव - विवाहित दंपति व ससेक्स के ड्यूक और डचेस को बधाई।