भाजपा और सरकार दो व्यक्तियों पर ही आधारित : शत्रुघ्न सिन्हा

चंडीगढ़, 20 मई (अजायब सिंह औजला) : भारतीय जनता पार्टी तथा केन्द्र की सरकार दो व्यक्तियों पर आधारित है... यह बात आज चंडीगढ़ प्रैस क्लब में विशेष पत्रकार सम्मेलन दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा साझी की गई। उनका सीधा इशारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की तरफ था। इस मौके पर उनके साथ भाजपा से अलग होकर ‘नैशनल फ्रंट’ बनाने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा तथा चंडीगढ़ राजनीति में अच्छा नाम रखने वाले श्री हरमोहन धवन तथा के.सी. पंत भी उपस्थित थे। अपनी बात जारी रखते शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा श्री लाल कृष्ण अडवानी के समय में भाजपा पार्टी में लोकतंत्र था जोकि अब नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि यह सब कुछ घटित होने के बावजूद आप फिर भी पार्टी में हो तो उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए ही देश के प्रमुख मुद्दों को लेकर लोगों में विचरते रहेंगे तथा पार्टी उनको बागी समझती है तो कोई भी एक्शन ले सकती है परन्तु भाजपा में रहते हुए समाज में लोगों के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करते रहेंगे।  उन्होंने यह दोष लगाया कि बिहार के चुनावों में एक बिहारी बाबू होते हुए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ही उनको (शत्रुघ्न) को जगह नहीं दी गई तथा ऐसा ही अन्य राज्यों जिसमें दिल्ली, कर्नाटक आदि शामिल हैं, के चुनावों दौरान किया गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक और सवाल के जवाब में कहा कि यदि सच बोलना बगावत है तो समझो मैं बागी हूं। इसी दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने कोई 4 महीने पहले ‘नैशनल फ्रंट’ की स्थापना की जो एक तरह से आंदोलन है। उन्होंने कहा कि इस समय श्री मोदी उनके लिए मुद्दा नहीं, बल्कि पिछले 4 वर्षों में समाज में हो रहा है वह मुद्दे हैं। उन्होंने यहां तक कि अब भाजपा पार्टी नहीं, बल्कि नरेन्द्र मोदी ही पार्टी है, जिस कारण पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है तथा अब पार्टी तथा सरकार दो हाथों की कठपुतली बन कर रह गये हैं। उन्होंने यह भी कहा जो कर्नाटक में हुआ वह सभी के सामने है।