अमरीका में 2.90 करोड़ लोग टीवी के माध्यम से शाही शादी के गवाह बने : निल्सन रेटिंग

वाशिंगटन, 21 मई (एजैंसी) :  ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अदाकारा मेगन मर्केल की शाही शादी को अमेरिका में 2 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने टीवी पर देखा। ‘ निल्सन’ द्वारा आज जारी की गई रेटिंग में यह जानकारी दी गई। शनिवार को संपन्न हुई इस शाही शादी के समारोह को लगभग 2 करोड़ 92 लाख लोगों ने टीवी पर देखा। दर्शकों की संख्या के मामले में इस विवाह समारोह ने वर्ष 2011 में प्रिंस विलियम और केट मेडिलटन की शाही शादी देखे जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे 2 करोड़ 28 लाख लोगों ने देखा था। हैरी और मेगन, विंडसर कैसल के सेंट जॉर्जस चैपल में शनिवार को एक सामारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।