मेरे लिए मोदी समस्या नहीं, देश की समस्याएं मुद्दा हैं : यशवंत सिन्हा

श्री आनंदपुर साहिब, 21 मई (मधु सूदन, दिनेश नड्डा): आज यहां विशेष तौर पर खालसे के पवित्र एवं ऐतिहासिक जन्म स्थान तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा देश के विख्यात अभिनेता तथा भाजपा के लोक सभा सदस्य शत्रुघ्न सिन्हा ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के पश्चात स्थानीय होली सिटी होटल में प्रैस कान्फ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि, एन.डी.ए के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के गत चार वर्षों के कार्याकाल दौरान देश की सांसदीय प्रणाली, न्यांपालिका एवं लोकतंत्रीय व्यवस्थाएं बुरी तरह से फेल हो कर रह गई हैं। उन्होंने दोष लगाया कि आज देश अंदर लोकतंत्र की बजाय व्यक्ति विशेष ही प्रधान है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से भाजपा से बागी होकर शुरू किया गया राष्ट्रीय मंच आंदोलन देश की लोकतंत्रीय मर्यादाओंको बचाने के लिए शुरू किया गया है तथा इस में सभी पार्टियों के लोग देश के बड़े हितों, संस्कृति, भाईचारे एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए शामिल हो रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबन्दी तथा जी.एस.टी. ने देश की आर्थिकता की कमर को बुरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र को बिना भेदभाव किए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से चलाए जा रहे लंगरों पर से जी.एस.टी माफ करनी चाहिए जिस के लिए केंद्र सरकार में उनके अपने कैबिनेट के ही मंत्री हरसिमरत कौर बादल मुद्दे उठा रहे हैं पर सरकार उनकी भी नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि आज देश भर में तेल की कीमतें सब से ज़्यादा हैं और महंगाई ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। पत्रकारों के सवाल के एक जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने जो राष्ट्रीय मंच आंदोलन शुरू किया है वह किसी व्यक्ति या पार्टी के विरुद्ध नहीं बल्कि देश के हित के लिए शुरू किया है। इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ, जय सिंह रोड़ी, सीनियर नेता एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल, ज़िला अध्यक्ष मा. हरदयाल सिंह बैंस, हरतेगबीर सिंह तेगी, जसपाल सिंह पम्मी तथा दीदार सिंह सहित भारी संख्या में आप के नेता व् कार्यकर्ता मौजूद थे।