किचन गार्डन महत्वपूर्ण टिप्स

घर में कोई अन्य स्थान न हो गमले रखने या पौधे लगाने का और बालकनी अगर धूप वाली हो तो उसका पूरा लाभ उठाएं।
—अगर आप ग्राऊंड फ्लोर पर हैं और कच्ची जगह है तो उस पर क्यारी बनाकर किचन गार्डन बनाएं।
—अगर छत पर किचन गार्ड बनाना है तो पॉलीथिन पहले बिछा दें। उसमें थोड़ी दूरी पर कुछ छेद कर लें, ताकि ज्यादा पानी निकल जाए और छत में सीलन भी न आए।
—गमले मिट्टी के खरीदें। प्लास्टिक के गमलों में पौधों का पूरा विकास नहीं हो पाता।
—गमलों में मिट्टी डालते समय नीम की सूखी पत्तियां मिलाएं ताकि कीड़ों से बचा जा सके।
—गमलों या क्यारियों में हवा और पानी अच्छी तरह से मिलते रहें, पौधों की गुड़ाई अवश्य करें।
—अंडों और फलों के छिलकों का प्रयोग मिट्टी में मिलाकर कर सकते हैं, ताकि पौधों को पोषण मिलता रहे।
—एस्प्रिन, डिस्प्रिन या इकोस्प्रिन की गोली एक मग पानी में मिलाकर स्प्रे करें ताकि पौधों को फंगस से बचाया जा सके और पौधों का विकास भी उचित हो सके।
—अगर पौधों को उचित धूप नहीं मिलेगी तो पौधे आकार में छोटे और कमज़ोर रह जायेंगे। दिन में 3 से 4 घंटे की धूप काफी है। गर्मियों में तेज़ धूप से पौधों को बचाएं।
— पौधों को प्रात: या सायंकालीन में पानी डालें। तेज धूप में पानी डालने से पौधे झुलस सकते हैं। भिंडी, धनिया, तोरी, घीया, ककड़ी, बैंगन लगा सकते हैं। पत्ता, धनिया, पुदीना, तुलसी, नीम लगाएं।

—नीतू गुप्ता