गोबिन्द सिंह देओ मलेशिया में बने पहले सिक्ख कैबिनेट मंत्री 

कुआलालम्पुर, 22 मई - मलेशिया में सिक्ख राजनीतिज्ञ गोबिन्द सिंह देओ के कैबिनेट मंत्री बनने के साथ वह मलेशिया के इतिहास में पहले सिक्ख बन गए हैं, जिनकी एक मंत्री के तौर पर नियुक्ति हुई है। 45 वर्षीय देओ को मंत्रालय में संचार और मल्टी मीडिया विभाग मिला है। उनके साथ एक अन्य भारतीय मूल के राजनीतिज्ञ एम. कुलासेगरन पाकटन हरपन गठजोड कैबिनेट में मंत्री बने हैं। वह मानव संसाधन मंत्री बने हैं। गोबिन्द सिंह देओ के मंत्री बनने के साथ मलेशिया में पंजाबी भाईचारे में ख़ुशी की लहर है। मलेशिया में एक लाख के करीब सिक्ख जनसंख्या है।