गूगल ब्वाय के उज्ज्वल भविष्य के लिए डॉ. बरजिन्दर सिंह हमदर्द द्वारा वित्तीय सहायता के साथ सम्मान

 पटियाला, 24 मई (आतिश गुप्ता): कम्प्यूटर की तरह तेजी के साथ सवालों के जवाब देने वाले गूगल ब्वाय की कला को निखारने और उस के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ‘अजीत प्रकाशन समूह’ के मुख्य संपादक डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द की तरफ  से 10 हजार का नगद इनाम दे कर सम्मान किया गया है। यह इनाम आज ‘अजीत समाचार’ के उप कार्यालय पटियाला में ज़िला इंचार्ज गुरप्रीत सिंह चट्ठा सहित समूह स्टाफ  ने गूगल ब्वाय गुरविंदर सिंह और उसके पिता जसवीर सिंह को भेंट दिया गया।राजपुरा के गुरु नानक नगर में रहते दर्जी जसवीर सिंह का पुत्र गुरविंदर सिंह चाहे आर्थिक पक्ष से काफी कमजोर परिवार में पैदा हुआ है परन्तु उसे कुदरत ने ऐसी दिमागी शक्ति दी है कि आज आठ साल की उम्र में ही शोहरत उस के कदम चूमने लग पड़ी है। गूगल ब्वाय गुरविंदर सिंह की याद शक्ति ऐसी है कि यदि वह एक बार कोई जानकारी हासिल कर लेता है तो दोबारा वह उसका जवाब कभी भूलता नहीं। उसकी अचंभित स्मरण शक्ति के कारण वह पंजाब राज्य की धार्मिक, सामाजिक, खेल, प्रशासनिक और देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ संबंधित सवालों के जवाब इतनी तेजी के साथ देता है जैसे कि आज कंप्यूटर और गुग्गल के द्वारा सर्च करने पर मिलते हैं। गुरविंदर सिंह के पिता जसवीर सिंह ने बताया कि दो साल पहले ही उस की दिमागी शक्ति का पता लगा कि यह साधारण नहीं है। इसके बाद पंजाब के कैलंडर से जानकारी याद करने का सीधे तौर पर सिलसिला जारी हुआ है। अब गुरविंदर सिंह की 8 साल की उम्र है और तीसरी कक्षा में वह पढ रहा है। आज जसवीर सिंह ने सम्मान प्राप्त करने उपरांत डा. बरजिंदर सिंह हमदर्द और ‘अजीत’ ग्रुप का धन्यवाद करते कहा कि जहां वितीय मदद उस के लिए ठोस प्रयासों के लिए मददगार साबित होगी वहां इस सम्मान के साथ पैदा हुआ उत्साह बच्चे की जिंदगी को ऊंचाईयों पर पहुंचने का बल मिलेगा।