दिल्ली में गैस सिलेंडर फटने से 15 घायल 

नई दिल्ली, 25 मई - दिल्ली के गांधी नगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक गैस सिलेंडर फटने से 15 लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें रात लगभग 9.40 बजे घटना का पता चला और तत्काल अग्निशमन की दो गाड़ियां को मौके पर भेजा गया। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया।