26 मई को नरेन्द्र मोदी ने ली थी प्रधानमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली, 25 मई (भाषा) भारत में 26 मई की तिथि को नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिये जाने के लिए याद रखा जाता है। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और मोदी ने इस दिन देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। देश दुनिया में 26 मई के नाम इतिहास में और भी कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1739: मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने पर्सिया के शाह नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जिससे भारतीय साम्राज्य से अफगानिस्तान अलग हो गया। 1822: नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत। 1926: लेबनान ने संविधान अपनाया। 1957:बम्बई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई। 1969: अपोलो 10 अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे। 1973: बहरीन ने संविधान अपनाया। 1983: जापान में आये 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत। 1987: श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा। 1991:थाईलैंड के बैंकाक के निकट एक जंगल में विमान हादसे में 223 लोगों की मौत। 1999: इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। 2000: हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाकें दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे। 2014: नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।