मोगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 घंटों में अगवा बच्चा ढूंढा

कोट इसे खां, 26 मई - (गुरप्रीत सिंह खालसा) - मोगा के कोट इसे खां से कल अगवा हुआ प्रवासी मज़दूर का बच्चा अब मिल गया है। 7 महीने के बच्चे को कल अज्ञात मोटरसाइकिल सवार कोट इसे खां के नज़दीकी शैलर से अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने 12 घंटों के अंदर बच्चे को ढूंढ कर उसके मां-बाप के हवाले किया। पुलिस को बच्चा रात को 11 बजे धरमकोट के गांव करियाल में से मिला।