बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को उपाध्यक्ष पद से हटाया

लखनऊ, 27 मई - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उन्होंने आरएस कुशवाहा को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह राम अचल राजभर की जगह लेंगे। राम अचल राजभर को अब राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।