रूस-जापान द्वितीय विश्वयुद्ध शांति समझौते का करें समाधान : पुतिन

मास्को, 27 मई (रायटर) : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस और जापान दोनों देशों को द्वितीय विश्वयुद्ध शांति समझौते का संयम के साथ समाधान करना चाहिए। श्री पुतिन ने यह बात कल जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ वार्ता के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री पुतिन ने कहा रूस और जापान दोनों देशों को द्वितीय विश्वयुद्ध शांति समझौते का संयम के साथ समाधान करना चाहिए। यह दोनों देशों के सामरिक हितों के अनुकूल होगा। श्री आबे ने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए हैं कि दोनों देशों के बीच विवादित प्रशांत द्वीपों की श्रृंखला पर कारोबारी गतिविधियों को तेज किया जाएगा। जापान के अधिकार क्षेत्र के इन द्वीपों पर द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त होने पर रूस ने कब्जा कर लिया था।