उत्तरी भारत में अगले तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

नई दिल्ली, 27 मई (एजैंसी) : उत्तरी भारत में अगले तीन दिनों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है जबकि केरल में अगले दो दिनों में मानसून पहुंचने का अनुमान है। दक्षिणी सागर से उठने वाली हवा के साथ केरल में बारिश पड़ना ज़रूरी है। 1 जून से मानसून केरल में पहुंच जाएगा। जहां अंडेमान, आसाम, मेघालया व पूर्वी भारत के कुछ भागों में मामूली बारिश का अनुमान है। उत्तरी भारत में मौमस विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए पहले ही चेतावनी जारी की है। अरब सागर में उमान के पास मैकूनु तूफान का खतरा कम हुआ है। इस कारण मानसून का समय से पहले पहुंचने का अनुमान है। केरल में अगले दो दिनों में भारी बारिश पड़ सकती है। तामिलनाडू में भी बारिश पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई के बाद उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है। 30 मई को दिल्ली, एन.सी.आर. सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मामूली बारिश पड़ सकती है। मौसम विभाग ने केरल में तूफान का संदेह जताया है। विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वह अगले 12 घंटों तक पश्चिमी मध्य अरब सागर में मछली पकड़ने न जाएं। मौसम विभाग के अनुसार यह लगातार दूसरे वर्ष हुआ कि मई के अंतिम सप्ताह में तापमान ज्यादा बना हुआ है। दिल्ली, एन.सी.आर. में पारा 46 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है। अमृतसर में सबसे तापमान 43.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना व पटियाला में अधिक से अधिक तापमान 43 डिग्री सैल्सियस व चंडीगढ़ में अधिक से अधिक तापमान 41.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को पड़ रही सख्त गर्मी से 29 मई व 30 मई को कुछ राहत मिलने की आशा है।