सुपर वंडर वुमैन का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई 28 मई (वार्ता) : बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर सुपर वंडर वुमेन का किरदार निभाती नजर आयेंगी। ‘पद्मावत’के बाद दीपिका पादुकोण की अगली फ़ल्मि का इंतज़ार सभी को है। कहा जा रहा है कि दीपिका  सुपर हीरो फ़ल्मि के लिए गियर अप हो रही हैं। इस फ्रेंचाइजी के दो भागों की योजना भी तैयार हो चुकी है और ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फ़ल्मि साबित होने वाली है। दीपिका का ये किरदार हॉलीवुड सुपर वुमन वंडर वुमन की तरह होगा। इसे निभाने के लिए दीपिका मार्शल आट्र््स का गहन प्रशिक्षण लेने वाली हैं।  दीपिका के साथ अभी बातचीत के दौर चल रहे हैं। फ़ल्मि का बजट 300 करोड़ बताया जाता है, जिसके लिए निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है। दीपिका पद्मावत के बाद विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर फ़ल्मि सपना दीदी करने वाली थीं, लेकिन इरफ़ान की तबीयत बिगड़ने के बाद वो फ़ल्मि फिलहाल रुक गयी है। हिंदी सिनेमा में बहुत कम फ़ल्मिं ऐसी आयी हैं, जिनमें किसी महिला कलाकार को सुपर वुमन बनाकर पेश किया गया हो। द्रोण में प्रियंका चोपड़ा का करेक्टर सुपर पॉवर से लैस दिखाया गया था। पिछले साल कृष 4 को लेकर ़खबरें आयी थीं कि रितिक रोशन की इस सुपर हीरो फ्रेंचाइजी में एक किरदार वंडर वुमन की तज़र् पर होगा और इसके लिए प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के ही नाम सामने आये थे, लेकिन तब रितिक ने कहा था कि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लिहाज़ा इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।