10 लाख बैंक कर्मचारी आज से हड़ताल पर 

नई दिल्ली, 30 मई - वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद 10 लाख से भी ज्यादा बैंक कर्मचारी 30 मई से हड़ताल पर जाएंगे। इनकी हड़ताल दो दिन चलेगी। इससे बैंक‍िंग व्यवस्था ठप पड़ सकती है। बैंक यूनियन एआईबीओसी के जनरल सेक्रेटरी रविंदर गुप्ता ने कहा कि हमने हड़ताल को लेकर आईबीए को 25 दिन पहले ही नोट‍िस दे दिया था, लेकिन आईबीए इस दौरान बैंक कर्मचारियों के साथ समझौता करने में विफल रहा। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों को उनकी मेहनत के बदले फायदा नहीं मिल रहा है।