अपने से 10 साल छोटे अमरीकी अभिनेता को डेट कर रही प्रियंका?

नई दिल्ली, 30 मई (अ.स.) : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने पिछले कुछ समय में अपनी शादी की खबरों का तो खंडन किया है लेकिन उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलासा नहीं किया लेकिन यूएस डेली की एक खबर की माने तो वह अमरीकन एक्टर निक जोनास को डेट कर रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका निक जोनास के साथव एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अमरीका के मशहूर डॉजर्स स्टेडियम में निक के साथ बेसबाल मैच देखते हुए नज़र आ रही हैं। प्रियंका और निक के इस वीडियो को उनके एक फैन द्वारा बनाया गया है। वरना अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली और हमेशा अपने लुक्स की तस्वीरें शेयर करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इस जगह से अपनी किसी भी तस्वीर को शेयर नहीं किया है। वीडियो में निक और प्रियंका स्टेडियम के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, सिर्फ यह वीडियो ही नहीं बल्कि दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। मैच के बाद प्रियंका और निक एक बोट पर भी पार्टी करते हुए नज़र आए और तस्वीरों में निक और प्रियंका काफी करीब नज़र आ रहे हैं। लेकिन दोनों की तरफ से अब तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।