कर्नाटक-मेघालय में कांग्रेस की जीत, बीजेपी पिछड़ी 

नई दिल्ली, 31 मई - बीते दिन उत्तर प्रेदश के कैराना, महाराष्ट्र के पालघर और भंडारा गोदियों और नागालैंड में लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुई था। वहीं बिहार, झारखंड, केरल, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कुल मिलाकर 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डालीं गई थी। आज इन सीटों पर मतगणना  लगातार जारी है, जिनमें से कईयों के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। मेघालय की अम्पति विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही पंजाब और कर्नाटक में भी कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश में नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा 6000 से अधिक वोट से हराकर जीत हासिल की है। झारखंड विधानसभा सीट से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा को 1900 से अधिक वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इसके साथ ही झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीत हासिल की। उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट से भाजपा ने जीत हासिल की है।