पानीपत के लिए बाल मुंडवाएंगे अर्जुन कपूर

मुंबई 1 जून (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के लिये बाल मुंडवाने जा रहे हैं। बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की पिछली फिल्म ‘मोहनजो दारो’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। आशुतोष एक बार फिर वह पीरियड फिल्म बनाने को तैयार हैं। आशुतोष पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित फिल्म ‘पानीपत’ बनाने जा रहे हैं। इसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन जैसे ऐक्टर्स नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर और संजय दत्त किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे। फिल्म में अर्जुन एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे तो वहीं संजय का रोल भी बेहद अहम होगा। बताया जा रहा है कि पानीपत के लिए अर्जुन कपूर अपने बाल मुंडवाएंगे। अर्जुन ने यह रिस्क उठाने का फैसला किया है क्योंकि वह फिल्म के अपने हिस्से को वास्तविक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। फिल्म पानीपत का अब तक सिर्फ एक पोस्टर रिवील किया गया है। यह फिल्म छह दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।