ओडिशा में अग्नि-5 का सफल परीक्षण

ओडिशा, 03 जून - ओडिशा के अब्दुल कलाम आइलैंड पर भारत ने आज इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया है। यह आइलैंड ओडिशा के बालासोर जिले में मौजूद है। इस आइलैंड को व्हीलर आइलैंड भी कहा जाता है। यह छठवीं बार है जब मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण लांच पैड नंबर 4 से सुबह के 9:48 मिनट पर किया गया।