शिमला से चंडीगढ़ के बीच शुरू हुई हेली टैक्सी सर्विस 

शिमला, 04 जून - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से चण्डीगढ़ के लिए हेली-टैक्सी सर्विस को हरी झंडी दिखाई। यह सर्विस हफ़्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। जिससे शिमला से चंडीगढ़ की यात्रा सिर्फ़ 20 मिनटों में की जा सकेगी। राज्य सरकार ने पवनहंस लिमीटर हेलीकॉप्टर सर्विस के सहयोग से चंडीगढ़ -शिमला रूट के लिए यह सर्विस शुरू की है। इससे पहले चंडीगढ़-शिमला की यात्रा तय करने के लिए चार घंटों का समय लगता था।