संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिसकर्मी के बेटे का शव बरामद, जांच जारी

लुधियाना, 05 जून - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना के चंद्र नगर में पुलिस की ओर से संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिसकर्मी के बेटे का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान  सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। उसकी आयु 24 वर्ष के करीब बताई जा रही है। बीती रात जब कुछ लोगों ने सिमरनजीत का शव पड़ा देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।