आई.ओ.सी.एल. द्वारा स्पोर्ट्स कान्कलेव 2018 का आयोजन

नई दिल्ली, 7 जून (एजैंसी): देश के शीर्ष तेल पी.एस.यू. इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आई.ओ.सी.एल.) ने आज नई दिल्ली में एक दिवसीय ‘स्पोर्ट्स कान्कलेव 2018’ का आयोजन किया ताकि उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा सके जो उनके शुरुआती दिनों से जुड़े हुए हैं और जिन्होंने खेल क्षेत्र में एक मुकाम बनाया। आई.ओ.सी.एल. ने देश में खेल का स्तर ऊंचा उठाने के लिए की नई पहलों की घोषणा की। सम्मेलन में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें मनिका बत्तरा, रोहन बोपन्ना, पी. कश्यप, ए शरथ कमल, आदित्य तारे, रवि कांत शुक्ला, अर्पणा बालन, एन. सिक्की रेड्डी, एस.आर. अरुण विष्णु, चन्द्रोदय एन सिंह परिवार का हिस्सा हैं।सम्मेलन के दौरान श्री रंजन के. मोहापात्रा निदेशक (एच.आर.), इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने संगठन की वर्तमान खेल नीति और देश में खेल के विकास को समर्थन देने के लिए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बताया। इस अवसर पर बोलते हुए इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक (एच.आर.) श्री रंजन के मोहापात्रा ने बताया कि ‘इंडियन आयल के लिए, खेल ब्रांड इंक्टिटी बनाने के लिए केवल एक माध्यम नहीं है बल्कि यह एक महत्वपूर्ण साधन भी है जिसके माध्यम से निगमों के लिए भविष्य के नेताओं और देश के लिए बनाया गया है। खेल इंडियन आयल के मुख्य दर्शन का एक अभिन्न अंग हैं।’ और हम खिलाड़ियों का समर्थन विगत तीन दशकों से कर रहे हैं।