हुनर के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई—अर्जुन कपूर

‘इश्कजादे’ फिल्म से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर ने बतौर निर्देशक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। ‘कल हो न हो’ फिल्म में अर्जुन निखिल अडवानी के सहायक थे। इन दिनों अर्जुन अपनी आने वाली दो फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘नमस्ते इंग्लैंड’। इन दोनों फिल्मों में उनकी को-स्टार होंगी परिणीति चोपड़ा। इसके अलावा अभी कुछ समय पहले अर्जुन की फिल्म ‘मुबारकां’ काफी बुरी तरह से फ्लाप हो गई। इसीलिए अर्जुन अपनी इन दोनों फिल्मों को लेकर काफी सहमे हुए हैं। चाहे बात कोई भी हो फ्लाप होने की या हिट होने की। अर्जुन के पिता चाहे इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता हैं, लेकिन इंडस्ट्री में अर्जुन ने खुद की पहचान बनाई है अपने दम पर। अभिनय का रास्ता सलमान ने अर्जुन को दिखाया। अर्जुन आने वाले समय में तेलुगू हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के हिन्दी रीमेक में साजिद नाडियाडवाला द्वारा साइन कर लिए गए हैं। वह फिल्म ‘मोस्ट वांटेड’ में दिखाई देंगे। फिल्म ‘मोस्ट वांटेड’ रवीन्द्र कौशिक नाम के एक जासूस की सच्ची घटना पर आधारित है।