जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जालन्धर, 8 जून (जसपाल सिंह): टकसाली अकाली नेता व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला का अंतिम संसकार उनके पैतृक गांव वडाला स्थित फार्म हाऊस में किया गया। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सांसद सुखदेव सिंह ढींडस, बलविंदर सिंह भूंदड़, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व धार्मिक शख्सियताें की मौजूदगी में भारी संख्या में एकत्रित हुए लोगाें व पारिवारिक सदस्यों द्वारा उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।  जत्थेदार वडाला की अंतिम रस्में उनके सुपुत्रों आज्ञाकार सिंह, तेजिंदर सिंह, गुरप्रताप सिंह वडाला (विधायक) व जगदीप सिंह द्वारा की गईं। गर्मी व उमस के बावजूद भारी संख्या में क्षेत्रवासी जत्थेदार वडाला के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल व अन्य प्रमुख शख्सियतों द्वारा जत्थेदार वडाला की मृत देह पर दोशाला व पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। श्री अकाल तख्त साहिब के हैडग्रंथी भाई मलकीत सिंह द्वारा अरदास की गई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी जत्थेदार वडाला के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए आज सुबह गांव वडाला पहुंचे, जहां उन्होंने जत्थेदार वडाला के सुपुत्र व अकाली दल के नकोदर क्षेत्र से विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अफसोस व्यक्त किया। देर सायं केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला ने भी जत्थेदार वडाला के आवास पर पहुंचकर वडाला परिवार के साथ व्यक्त किया। अंतिम संस्कार के मौके पहुंची प्रमुख शख्सियतें : जत्थेदार वडाला के अंतिम संस्कार मौके डा. दलजीत सिंह चीमा, बीबी जगीर कौर, संत हरनाम सिंह खालसा प्रमुख दमदमी टकसाल, संत सेवा सिंह खडूर साहिब वाले, भाई जसबीर सिंह रोडे, विधायक पवन टीनू, विधायक बलदेव सिंह खैहरा, सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, भाजपा विधायक सोम प्रकाश, विधायक डा. सुखविंदर सिंह सुक्खी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अविनाश चंद्र, पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर, कंवरजीत सिंह रोज़ी बरकंदी, परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, नायब सिंह कोहाड़, सेठ सतपाल मल्ल, कांग्रेसी नेता रछपाल सिंह पाल, ज़िला अकाली जत्थे के अध्यक्ष जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, सदस्य शिरोमणि कमेटी परमजीत सिंह रायपुर, पूर्व मेयर सुरिंदर महे, यूथ अकाली दल के ज़िलाध्यक्ष जुगराज सिंह जग्गी, जालन्धर-2 के अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह किशनपुर, यूथ अकाली नेता गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, जत्थेदार प्रीतम सिंह बस्ती मिट्ठू, शहरी अध्यक्ष सुखमिंदर सिंह राजपाल आदि शख्सियतें पहुंची हुई थीं।