शेखावत व सांपला नामदेव दरबार में हुए नतमस्तक 

घुमान, 10 जून (गुरविंदर सिंह बमराह) : घुमान में एक किसान सम्मेलन दौरान पहुंचे केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला व अन्य भाजपा नेता श्री नामदेव दरबार घुमान में नतमस्तक हुए। माथा टेकने उपरांत जहां कमेटी के सचिव सुखजिंदर सिंह लाली द्वारा इस पवित्र स्थान के इतिहास से अवगत करवाया गया, वहीं दरबार कमेटी द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री शेखावत ने कहा कि भगत नामदेव जी के इस स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है व बहुत ही सुकून मिला है। श्री सांपला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा घुमान में हुए मराठी सम्मेलन दौरान श्री अमृतसर से वाया घुमान, श्री हरगोबिंदपुर से होशियारपुर, ऊना (हिमाचल) तक सारी सड़क चार मार्गी बनाने का ऐलान किया था, जिसको बनाने का काम जल्दी शुरु करने के लिए 14 जून को होशियारपुर में अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर व हिमाचल के संबंधित विभागों की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस अवसर पर प्रधान तरसेम सिंह बावा, सचिव सुखजिंदर सिंह लाली, उपप्रधान अमरीक सिंह के अलावा एस.डी.एम. रोहित गुप्ता, अमरिंदर सिंह चीमा, लाजवंत सिंह लाटी मचरावां, राजनबीर सिंह घुमान, मास्टर सुलक्खन सिंह, सुरिंदर सिंह छिंदा सरपंच, तरलोचन सिंह धामी मैनेजर, गुरपाल सिंह पाला, रणजीत सिंह, भाजपा किसान मोर्चा पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा, भाजपा किसान नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।