पूर्वोत्तर में बाढ़ से अबतक 17 लोगों की मौत

गुवाहाटी,17 जून - पूर्वोत्तर के राज्य असम, त्रिपुरा और मणिपुर में बाढ़ से जूझ रहे हैं। असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। चार और लोगों की मौत के साथ ही पूर्वोत्तर में बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है और करीब 4 लाख लोग बेघर हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में त्रिपुरा और मिजोरम में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। मणिपुर में बाढ़ संबंधी घटनाओं में एक और व्यक्ति की जान चली गई है।