सुब्रमण्यम स्वामी ने केजरीवाल को बताया नक्सली

नई दिल्ली,17 जून - भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नक्सली करार दिया है। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडू और पिनरई विजयन आखिर उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं? स्वामी ने कहा कि केजरीवाल 420 है। मैंने 2जी स्पेक्ट्रम के बाद भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को लॉन्च किया था। इसके बाद उसने एक ऐसे शख्स को चुना जो असल दुनिया की राजनीति को नहीं जानता है, जिसका नाम अन्ना हजारे है। उसने उनका सहारा लिया और फिर उनसे अलग हो गया। वह हमेशा से एक छुपा हुआ नक्सली रहा है। वह  ऐसे में यह लोग क्यों उसका समर्थन कर रहे हैं।