मॉस्को में फीफा विश्व कप के खुमार में डूबी एकता कपूर

मुंबई, 17 जून (एजैंसी) : निर्माता एकता कपूर मॉस्को में छुट्टियां मना रही है। वह वहां चल रहे फीफा विश्व कप के खुमार में डूबी नजर आ रही है। एकता ने एक सेल्फी के साथ ट्वीट किया, ‘एक छुट्टी जो मेरी सहजता के दायरे से बाहर है। फीफा विश्व कप -2018 के लिए मॉस्को में हूं। बदलाव की बहुत ज़रूरत है। सिर्फ परिवर्तन ही स्थायी है।’ सेल्फी में वह स्टैंड में खड़ी हैं। वह मॉस्को में खूब मौज-मस्ती कर रही हैं। एकता ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘पहला फुटबॉल मैच देखा! और यह कितना मजेदार था।’