राहुल गांधी आज बिहार कांग्रेस के नेताओं से करेंगे बैठक  

नई दिल्ली,18 जून - आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार कांग्रेस अपनी कमियों का आकलन करने के बाद उनमें सुधार करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार कांग्रेस के विधायकों, पदाधिकारियों संग दिल्ली में बैठक करेंगे। बताया जाता है कि बैठक में स्थाई प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा होगी।