कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन

नई दिल्ली,19 जून - कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन है। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे देशभर से आधिकारिक प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राहुल गांधी बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।