BJP-PDP गठबंधन टूटने पर विपक्ष हमलावर

नई दिल्ली, 19 जून- जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी का गठबंधन टूटने के बाद सियासी भूचाल आ गया है। भाजपा के समर्थन वापसी के फैसले को विपक्षी दलों ने उसकी असफलता करार दिया है। विपक्षी दलों ने कहा है कि भाजपा अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
कांग्रेस ने भी इस फैसले को सही फैसला बताया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबीं आजाद ने कहा कि पिछले सवा तीन सालों में कश्मीर को भाजपा गठबंधन की सरकार ने बर्बाद कर दिया है। राज्य विकास की पटरी से उतर गया है। इन सालों में सबसे ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंघन हुआ है, आम लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं। आतंकी हमले बढ़े हैं।