राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नई दिल्ली, 19 जून (भाषा/उपमा डागा पारथ): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया तो पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी। राहुल गांधी को बधाई देने के लिए सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर सुबह से ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सांसद और कार्यकर्त्ता पहुंचे।  
अशोक गहलोत, मोतीलाल बोरा, गुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल, मुकुल वासनिक, अंबिका सोनी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत हिं सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा स्टीयरिंग कमेटी के कई अन्य सदस्य, पार्टी के कई सांसद, राष्ट्रीय सचिव, संयुक्त सचिव और पार्टी के अन्य नेता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा दूसरे प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने गांधी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी आज 48 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी है।