तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं फेमिना मिस इंडिया 2018 

नई दिल्ली, 20 जून - फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट में तमिलनाडु की अनुकृति वास ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई में हुए एक रंगारंग कार्यक्रम में अनुकृति को मिस इंडिया चुना गया। पिछले साल की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने उन्हें ताज पहनाया। अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। अनुकृति मां का सपना पूरा करने के लिए फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। अनुकृति को बाइक चलाना पसंद है। वह भविष्‍य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।